घर में पड़ा पुराना फोन बनेगा सिक्योरिटी कैमरा, 1 रुपया नहीं होगा खर्च

Homemade CCTV Camera: आजकल घर की सेफ्टी, गाड़ी पर नजर रखने या बच्चों-बुजुर्गों की देखभाल के लिए हर किसी को CCTV की जरूरत है. लेकिन बाजार में एक अच्छा Wi-Fi कैमरा लेने जाओ तो 2-3 हजार रुपये लग ही जाते हैं.अच्छी खबर ये है कि घर में पड़ा आपका पुराना स्मार्टफोन ही एक हाई-क्वालिटी CCTV बन सकता है. इसके लिए आपको कोई नया गैजेट खरीदने की जरूरत नहीं, एक रुपया भी खर्च नहीं होगा.

पुराने फोन को CCTV कैसे बनाएं?

  • इसके लिए आपको 2 फोन चाहिए – एक पुराना फोन जो कैमरे की तरह घर में रहेगा और दूसरा आपका नया फोन जिस पर आप लाइव देखेंगे.
  • सबसे पहले चेक करें कि पुराने फोन का कैमरा और Wi-Fi सही चल रहा है.
  • गूगल Play Store या Apple App Store से AlfredCamera ऐप दोनों फोन में डाउनलोड करें. ये ऐप बिल्कुल फ्री और भरोसेमंद है.
  • दोनों फोन में एक ही Gmail ID से लॉगिन करें.
  • अपने नए फोन में Viewer और पुराने फोन में Camera मोड सेलेक्ट कर दें.

महंगे कैमरे वाले सारे फीचर्स मिलेंगे फ्री में

  • ये जुगाड़ किसी महंगे कैमरे से कम नहीं है:
  • Motion Detection: कैमरे के सामने कोई हरकत होते ही ये ऑटो रिकॉर्डिंग शुरू कर देगा और आपके फोन पर अलर्ट भेज देगा.
  • Two-Way Audio: आप ऑफिस में बैठकर घर की आवाज सुन सकते हैं और अपने फोन से बोलकर घर वालों से बात भी कर सकते हैं.
  • Night Vision: कम रोशनी के लिए इसमें लो-लाइट फिल्टर और दूर से ही फोन की फ्लैशलाइट ऑन करने का ऑप्शन भी है.

सेटअप करते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

  • फोन को मेन गेट, बालकनी, पार्किंग या बच्चों के कमरे में ऊंची जगह पर रखें. स्टैंड या ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें.
  • फोन को लगातार चार्जिंग पर लगाकर रखें, क्योंकि कैमरा और इंटरनेट से बैटरी जल्दी खत्म होगी. इसके लिए ऐसी जगह चुनें जहां पास में सॉकेट हो.
  • फोन को सीधी धूप में न लगाएं, वरना ओवरहीट होकर बंद हो सकता है.
  • पुराने फोन के सभी फालतू ऐप्स हटा दें और नोटिफिकेशन म्यूट कर दें ताकि 24 घंटे बिना रुकावट रिकॉर्डिंग चलती रहे.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी डीसीएम में टकराई बोलेरो, दो की मौत, एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *