जेईई एडवांस की तारीख घोषित, IIT दिल्ली करेगा आयोजन, ये है नया अपडेट

JEE Advanced 2027 Exam Date: JEE Mains में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है। JEE Advanced 2027 की परीक्षा तिथि का ऐलान हो गया है। IIT दिल्ली ने आधिकारिक घोषणा की है कि JEE Advanced 2027 का आयोजन 23 मई 2027 (रविवार) को किया जाएगा। IIT दिल्ली ही इस साल परीक्षा का आयोजन कर रहा है।इसी के साथ IIT दिल्ली ने इसका ऑफिशियल पोर्टल jeeadv.ac.in भी लॉन्च कर दिया है। इस वेबसाइट पर एलिजिबिलिटी, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और दूसरी सभी जरूरी जानकारी मिलेगी।

इस बार मिलेगा ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर

सबसे बड़ा अपडेट ये है कि इस बार JEE Advanced में छात्रों को कंप्यूटर स्क्रीन पर ही बेसिक कैलकुलेटर की सुविधा मिलेगी। IIT दिल्ली के नोटिफिकेशन के मुताबिक ये कैलकुलेटर नॉन-साइंटिफिक होगा, जिसमें 10 से 12 डिजिट तक की डिस्प्ले होगी, जिससे कैलकुलेशन आसान हो जाएगा।

JEE Advanced 2027 के लिए पात्रता क्या है?

JEE Main में टॉप 2.5 लाख में होना जरूरी: JEE Main 2027 BE/B.Tech पेपर में टॉप 2,50,000 रैंक में आना अनिवार्य है।

अटेम्प्ट लिमिट: लगातार 2 साल में अधिकतम 2 बार ही परीक्षा दे सकते हैं। पहला प्रयास 12वीं पास होने वाले साल में और दूसरा उसके अगले साल।

आयु सीमा: जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2002 को या उसके बाद हुआ होना चाहिए। SC/ST/PwD को आयु में छूट मिलेगी।

12वीं की योग्यता: उम्मीदवार ने पहली बार फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ 12वीं 2026 या 2027 में पास की हो। 2025 या उससे पहले 12वीं देने वाले एलिजिबल नहीं होंगे।

IIT एडमिशन वाला नियम: जिन छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के तहत पहले ही IIT में एडमिशन मिल चुका है, या जिन्होंने IIT सीट एक्सेप्ट कर ली है, वे JEE Advanced 2027 नहीं दे पाएंगे, भले ही बाद में पढ़ाई छोड़ दी हो।

इसे भी पढ़ें:-घर में पड़ा पुराना फोन बनेगा सिक्योरिटी कैमरा, 1 रुपया नहीं होगा खर्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *