मनीला में PM मोदी करेंगे कार सेवा, 100 साल पुराने गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास का करेंगे शिलान्यास

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर हैं। वह आज मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे और कार सेवा करेंगे।

यह गुरुद्वारा 100 साल से अधिक पुराना है। इसे 1929 में भारत से मनीला आए पंजाबी समुदाय ने बनवाया था। अब इसका पुनर्निर्माण हो रहा है।

PM मोदी ने सोमवार को X पर लिखा था, “17 नवंबर बहुत खास दिन है। मुझे इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। गुरु साहिबान की शिक्षाओं से प्रेरित सिख समुदाय ने दुनिया में अलग पहचान बनाई है।”

PM मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। दोपहर में फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। आसियान में 11 देश शामिल हैं और भारत इसका संवाद साझेदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *