बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘रामायण’, 13वें दिन भारत में 821.30 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Entertainment: दूसरे हफ्ते में भी ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। रोजाना की कमाई में मामूली गिरावट के बावजूद रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ने भारत में 13वें दिन 821.30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत और विदेश में शानदार कमाई कर रही है और अब 1500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ ‘रामायण’ ने इस हफ्ते दुनिया भर में IMDb की ‘सबसे लोकप्रिय फिल्मों’ की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ग्लोबल टॉप 10 में शामिल इकलौती भारतीय फिल्म है, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के साथ इस सूची में जगह बनाए हुए है। 13वें दिन भारत में 22,551 शोज के जरिए फिल्म ‘रामायण’ ने 28.70 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी शोज का रहा, जिन्होंने 17,867 शोज से 21 करोड़ रुपये कमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *