तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलेंडर, खामोश हुई मां और दो बेटों की जिंदगी

Manipur: मणिपुर से दुखद खबर सामने आई है। यहां घर का गैंस सिलेंडर एक परिवार के लिए काल बन गया। बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने के बाद लगी भीषण आग में मां और दो बेटों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मणिपुर के बिष्णुपर जिले में नामबोल मैबल चिंगिंग माखा लीकाई में हुआ। मंगलवार की देर शाम घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से परिवार पर आग लग गई। इस हादसे में मां और उसके दो नाबालिग बेटों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

सिलेंडर फटने के बाद लगी आग

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रंजना (37 वर्ष) और उनके दो बच्चों पिबारेल (14) और पोइरिंगनबा (7 वर्ष) के रूप में हुई। रंजना के पति नरेंद्र (37 वर्ष)  गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पुलिस ने बताया कि देर रात महिला और उसके दो बच्चों के जले हुए अवशेष बरामद किए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *