Religion: देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है जिसका महत्व सनातन धर्म में विशेष माना जाता है। इस तिथि पर भगवान विष्णु का शयनकाल समाप्त हो जाता है और वे अपनी योगनिद्रा से जागृत होकर सृष्टि के संचालन का कार्यभार फिर से संभाल लेते हैं। चातुर्मास के समापन के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ-मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। जानिए देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी तिथि व मुहूर्त
देवउठनी एकादशी का पावन पर्व 20 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। जानिए शुभ मुहूर्त।
ब्रह्म मुहूर्त – 05:01 AM से 05:54 AM
प्रातः सन्ध्या – 05:27 AM से 06:48 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:45 AM से 12:28 PM
गोधूलि मुहूर्त – 05:26 PM से 05:52 PM
देवउठनी एकादशी की पूजा विधि
इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और फिर घर के पूजा स्थल को साफ करें।
एक चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं और उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें।
भगवान की प्रतिमा के सामने शालिग्राम शिला रखें और साथ में ही तुलसी का पौधा भी रखें।
फिर घी का दीप जलाएं और भगवान विष्णु को गंगाजल में स्नान कराएं।
इसके बाद भगवान को पीले फूल, फल, चंदन, रोली, मिठाई आदि अर्पित करें।
साथ ही भगवान को शंख, चक्र और गदा भी चढ़ाएं।
इसके बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
देवउठनी एकादशी की कथा सुनें और अंत में भगवान की आरती करें।