SSC Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.यह भर्ती सीधी भर्ती नहीं है, बल्कि केवल उन कर्मचारियों के लिए है जो पहले से संबंधित विभागों में स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के रूप में कार्यरत हैं. इस परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की 6 सेवाओं और संवर्गों की ग्रेड सी स्टेनोग्राफर चयन सूची में पात्र कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन आवेदन 17 नवंबर से शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 8 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2024 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ पद के लिए, आयु आवश्यकता 1 अगस्त, 2024 तक 18 से 27 वर्ष के बीच है.
शैक्षिक योग्यता
आवेदकों ने 17 अगस्त, 2024 की कट-ऑफ तिथि तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से अपनी 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर ली होगी.
आवेदन शुल्क
आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. हालांकि, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा – 200 अंक
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट – 200 अंक
सर्विस रिकॉर्ड – 100 अंक
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Stenographer Grade C LDCE 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- One Time Registration (OTR) से लॉगिन करें, अगर नहीं है तो नया रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालें.
इसे भी पढ़ें:-घर पर ऐसे करें माता तुलसी की पूजा, जानें संपूर्ण विधि और शुभ मुहूर्त