Dev Deepawali 2026: देवों की दीपावली यानी देव दीपावली इस साल मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, जिसके बाद देवताओं ने काशी में दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं. तभी से यह पर्व देव दीपावली के नाम से प्रसिद्ध है.ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को बेहद शुभ माना गया है. कहते हैं कि इस दिन किए गए उपाय और दान से कुंडली के ग्रह दोष दूर होते हैं और बंद किस्मत के ताले भी खुल जाते हैं.
देव दीपावली 2026: शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि शुरू: 23 नवंबर, रात 11:42 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर, रात 8:23 बजे
दीपदान / प्रदोष काल मुहूर्त: शाम 5:08 बजे से रात 7:47 बजे तक
चंद्रोदय: शाम 5:01 बजे
रातोंरात किस्मत चमकाने वाले 7 उपाय
1. 11 दीपों का दान
शाम को प्रदोष काल में घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पास और किसी पवित्र नदी या मंदिर में 11 घी के दीपक जलाएं. एक दीपक मां लक्ष्मी के नाम से जरूर जलाएं. इससे धन की कमी दूर होती है.
2. शिवलिंग पर जलाभिषेक
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शहद चढ़ाएं. साथ में बेलपत्र और सफेद फूल अर्पित करें. इससे नौकरी और व्यापार में आ रही बाधा दूर होती है.
3. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक
देव दीपावली की शाम पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें. शनि दोष और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
4. जरूरतमंदों को दान
इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ और दीपक का दान करना सबसे पुण्यदायी माना गया है. कार्तिक पूर्णिमा पर किया गया दान कई गुना फल देता है.
5. चंद्रमा को अर्घ्य
रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को दूध और जल से अर्घ्य दें. इससे मानसिक तनाव, कुंडली का चंद्र दोष और घर में कलह दूर होती है.
6. घर में करें गंगा जल का छिड़काव
पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें और मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं. इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सुख-समृद्धि आती है.
7. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करके विष्णु सहस्त्रनाम या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. कर्ज और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- इस दिन मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से दूर रहें.
- दीपदान के बाद दीपक को बुझाएं नहीं, उसे खुद बुझने दें.
- किसी से भी झूठ न बोलें और अपशब्दों का प्रयोग न करें.
इसे भी पढ़ें:-मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, चंदेल में 15 की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती