कोई बाहर से आकर गाएगा तो दिक्कत नहीं होगी, गानों पर लगी पाबंदी के बाद भडके दिलजीत दोसांझ

Entertainment: शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित कॉन्सर्ट में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने गानों पर पाबंदियों पर सवाल खड़े किए, वह अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ की वजह से लगातार खबरों में बने हुए हैं, सिंगर का पिछला कॉन्सर्ट इंदौर में हुआ था जहां उन्हें 4 गानों को लेकर निर्देश जारी किया गया था. उन्हें शराब और नशे को बढ़ावा देने वाले 4 गाने न गाने का निर्देश जारी किया गया था जिसकी उन्होंने सरेआम धज्जियां उड़ा दी थीं, 21 नवंबर को दिलजीत दोसांझ का ये कॉन्सर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ था।

पाबंदियां लगाए जाने पर सवाल

सिंगर ने अपने गानों पर पाबंदियां लगाए जाने पर सवाल खड़े किए. वो कहते हैं कि जब इंटरनेशनल कलाकार भारत आकर ऐसे गाने गाते हैं तो किसी को दिक्कत नहीं होती है, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के सामने अपनी बात रखते हुए उन्होंने मशहूर इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का उदाहरण दिया, दिलजीत दोसांझ ने कहा कि जनवरी 2025 में इसी स्टेडियम में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट हुआ था, उस कार्यक्रम को देखने के बाद से ही उनके मन में भी इस स्टेडियम में परफॉर्म करने की इच्छा थी।

मशहूर गाने ‘हिम फॉर द वीकेंड’ का जिक्र

बातचीत के दौरान दिलजीत ने कोल्डप्ले के मशहूर गाने ‘हिम फॉर द वीकेंड’ का जिक्र किया, उन्होंने गाने की लाइन ‘आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई’ का हवाला देते हुए पूछा कि जब विदेशी बैंड इस तरह के बोल गाता है, तब किसी को परेशानी क्यों नहीं होती। लेकिन जब वह अपने गानों में कुछ ऐसा करते हैं, तो उन पर सवाल उठाए जाने लगते हैं। दिलजीत ने आगे कहा कि कोई बाहर से आकर कलाकार गाएगा तो उससे कोई दिक्कत नहीं है। दिलजीत से दिक्कत है, मेरे को कहते हैं कि तू बाहर से आया है और मेरा जन्म तो यहीं हुआ है, मैं कोई होनलूलू थोड़ी पैदा नहीं हुआ हूं।