Religion: सनातन धर्म में काल भैरव को भगवान शिव का शक्तिशाली और रौद्र स्वरूप माना जाता है। मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर काल भैरव जयंती मनाई जाती है, जिसे भैरव अष्टमी भी कहते हैं। इस दिन भगवान काल भैरव की पूजा के साथ काले कुत्ते को भोजन कराने की भी परंपरा है। जानिए काल भैरव जयंती 2026 की सही तिथि और पूजा का शुभ समय।
काल भैरव जयंती तिथि
भगवान काल भैरव के प्राकट्य दिवस को भैरव अष्टमी या भैरव जयंती भी कहा जाता है। साल 2026 में यह पावन पर्व 1 दिसंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन निशिता मुहूर्त में पूजा होगी।
अष्टमी तिथि प्रारंभ: 1 दिसंबर, रात 12:11 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 2 दिसंबर, रात 11:13 बजे
काल भैरव जयंती शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5 बजकर 8 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा, इस दौरान स्नान कर पूजा और व्रत का संकल्प लें। अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक
कौन हैं भगवान काल भैरव
भगवान काल भैरव को काल (समय) का नियंत्रक और भक्तों को भय से मुक्ति दिलाने वाला देवता माना जाता है। काशी में भगवान काल भैरव को नगर का कोतवाल कहा जाता है। इनकी आराधना से भक्तों को साहस और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है।