Gardening Tips: घर की बालकनी, छत या आंगन में हरे-भरे पौधे किसे पसंद नहीं. तुलसी, मनी प्लांट, गुलाब, सब्जियां… सब कुछ लगाने का मन करता है. लेकिन कई बार रोज पानी देने और धूप में रखने के बाद भी पौधे बढ़ते नहीं, पत्ते पीले पड़ जाते हैं और धीरे-धीरे सूख जाते हैं.अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो समझ लीजिए गलती पौधे में नहीं, गमले की मिट्टी में है. पौधे की जड़ें ही उसे पानी और पोषण देती हैं, और अगर मिट्टी ही खराब होगी तो पौधा कैसे बढ़ेगा?
तो चलिए जानते हैं गमले की मिट्टी तैयार करते समय कौन सी 5 चीजें मिलानी चाहिए, जिससे आपके पौधे तेजी से बढ़ें.
1. वर्मीकम्पोस्ट – पौधों का सुपरफूडकेंचुआ खाद यानी वर्मीकम्पोस्ट पौधों के लिए सबसे अच्छा जैविक खाद है. इसमें पौधों की ग्रोथ के लिए जरूरी सारे पोषक तत्व होते हैं. गमले की मिट्टी में थोड़ा वर्मीकम्पोस्ट मिलाने से मिट्टी की क्वालिटी सुधरती है और जड़ें मजबूत होती हैं.
2. कोकोपीट – नमी बनाए रखने वाला जादूनारियल के छिलके से बनने वाला कोकोपीट मिट्टी को हल्का बनाता है और नमी को बनाए रखता है. गर्मियों में जब मिट्टी जल्दी सूख जाती है, तब कोकोपीट पौधों को सूखने से बचाता है. लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा कोकोपीट डालने से मिट्टी में ज्यादा नमी हो जाएगी, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही डालें.
3. नदी की मोटी रेत – ड्रेनेज के लिए बेस्टअगर गमले में पानी जमा रहता है तो जड़ें सड़ जाती हैं. इससे बचने के लिए मिट्टी में थोड़ी साफ और मोटी रेत मिलाएं. इससे एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा. भूलकर भी बारीक रेत मत डालिएगा, वो मिट्टी को और ज्यादा सख्त कर देती है.
4. नीम खली – कीड़ों से प्राकृतिक सुरक्षानीम खली मिट्टी की क्वालिटी सुधारने के साथ-साथ पौधों को कीड़ों और फंगस से भी बचाती है. इसे सीमित मात्रा में ही मिलाएं और पैकेट पर लिखे निर्देशों का पालन जरूर करें.
5. पत्ती की खाद – मिट्टी को भुरभुरा बनाने वालीसूखी पत्तियों से बनी सड़ी हुई खाद यानी लीफ मोल्ड मिट्टी को भुरभुरा बनाती है. इससे मिट्टी में जैविक पदार्थ बढ़ते हैं और जड़ों को सांस लेने के लिए अच्छी जगह मिलती है.
पौधा लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए.
- मिट्टी ज्यादा सख्त या चिपचिपी नहीं होनी चाहिए.
- हर पौधे की जरूरत अलग है. कैक्टस, गुलाब, सब्जी और फूलों के लिए मिट्टी का मिश्रण अलग-अलग रखें.
- ताजा गोबर की खाद सीधे गमले में कभी न डालें, हमेशा अच्छी तरह सड़ी हुई खाद ही इस्तेमाल करें.
- खाद और नीम खली जरूरत से ज्यादा न डालें.
याद रखें: पौधों की अच्छी ग्रोथ सिर्फ खाद से नहीं होती. सही मिट्टी + पर्याप्त धूप + सही पानी + अच्छा ड्रेनेज, ये चारों चीजें मिलकर ही पौधे को हरा-भरा बनाती हैं.
इसे भी पढ़ें:-मुंबई में मेयर रितु तावड़े और BMC कमिश्नर को मिला धमकी भरा ईमेल, 3 जगहों को उड़ाने की चेतावनी