Train Cancelled: दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और ठंड भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी दिसंबर में सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने दिसंबर से लेकर फरवरी तक दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया है.रेलवे ने घने कोहरे की वजह से ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है, क्योंकि कम दृश्यता में ट्रेन चलाना जोखिम भरा हो सकता है. पूर्व मध्य रेलवे ने दिसंबर 2026 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को रद्द किया है.
रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द
- ट्रेन नंबर 22406/22405 आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 15033/15034 पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस 15 दिसंबर से 10 फरवरी 2027 हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 12505/12506 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 11123/11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 15621/15622 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 15483/15484 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 13035/13036 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी 2027 तक रद्द.
- ट्रेन नंबर 12988/12987 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
- ट्रेन नंबर 15079/15080 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर से 14 फरवरी 2027 तक हफ्ते में कुछ दिन रद्द.
ट्रेन रद्द होने पर क्या करें?
NTES पर स्टेटस चेक करें – सफर से पहले National Train Enquiry System पर जाकर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें.IRCTC पर अपडेट देखें – अगर टिकट ऑनलाइन बुक की है तो IRCTC की वेबसाइट पर ट्रेन से जुड़ी जानकारी चेक करें.
स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक करें – टिकट कन्फर्म होने के बाद भी ट्रेन का संचालन बदल सकता है.
रिफंड की डिटेल चेक करें – रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर ट्रेन रद्द होती है तो रिफंड मिलता है. काउंटर और ऑनलाइन टिकट का रिफंड मिलने की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है.
इसे भी पढ़ें:-UP में IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार बने आगरा जोन के नए ADG, एसके भगत लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध