X Parental Controls: X ने टीनएज यूजर्स की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया Parental Controls फीचर पेश किया है. इसकी मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर रखने के साथ उनके अकाउंट की कुछ सेटिंग्स भी कंट्रोल कर सकेंगे.पैरेंट्स यह तय कर पाएंगे कि बच्चे किस तरह का कंटेंट देखें, उन्हें कौन मैसेज कर सके और रोजाना कितनी देर प्लेटफॉर्म का यूज करें. हालांकि इस फीचर में बच्चों की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा गया है. पैरेंट्स उनके निजी मैसेज नहीं पढ़ सकेंगे और न ही सर्च हिस्ट्री देख पाएंगे.
क्या-क्या कर सकेंगे पैरेंट्स?
पैरेंट्स अपना अकाउंट बच्चे के अकाउंट से लिंक कर सकेंगे.
- For You फीड को सिर्फ फॉलो किए गए अकाउंट्स तक सीमित कर सकेंगे
- खास शब्दों को फिल्टर और संवेदनशील कंटेंट को बंद कर सकेंगे
- नए फॉलोअर रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट या रिजेक्ट कर सकेंगे
- पिछले एक हफ्ते का स्क्रीन टाइम देख सकेंगे और डेली लिमिट तय कर सकेंगे
प्राइवेसी का भी रखा ध्यान
पैरेंट्स बच्चों के निजी मैसेज नहीं पढ़ सकेंगे और न ही सर्च हिस्ट्री देख पाएंगे. अकाउंट का मेन एक्सेस बच्चे के पास ही रहेगा और पैरेंट्स के बदलाव की जानकारी उसे मिलेगी.
एक पैरेंट 5 अकाउंट कर सकेगा लिंक
एक पैरेंट अधिकतम 5 टीन अकाउंट लिंक कर सकता है. एक टीन अकाउंट एक समय में सिर्फ एक पैरेंट से जुड़ सकेगा. इस व्यवस्था के लिए पैरेंट्स और बच्चे, दोनों की परमिशन जरूरी होगी.
इसे भी पढ़ें:-भारत में खुलेंगे 17 विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस, UGC ने जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट