धनतेरस पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश, घर आएगी सुख-समृद्धि

Dhanteras 2026: पांच दिन तक चलने वाले दीपावली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है. हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस मनाई जाती है. इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. इस साल धनतेरस का शुभ पर्व आज 06 नवंबर को मनाया जा रहा है.ऐसे पावन मौके पर आप भी अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को खास संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं.

धनतेरस की खास शुभकामनाएं

1.धनतेरस की आई बहार,

सुख-समृद्धि हो घर में अपार,

धन्वंतरि का मिले आशीर्वाद,

खुशियों से भरा हो आपका त्योहार.

2. खुशियां बरसे, घर में आए खुशहाली,

इस धनतेरस रौशन हो हरियाली,

कदम चूमे सफलता, परिवार रहे समृद्धिशाली,

धनतेरस की हार्दिक बधाई.

3.मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की कृपा रहे अपार,

दिन दूनी रात चौगुनी बढ़े आपका कारोबार,

मिले सबका प्यार,

धन-संपदा की हो बौछार,

ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार.

4.धनतेरस का वैभव रहे आपके संग,

हर दिन महके जैसे बहारों का रंग,

धन्वंतरि का आशीष रहे हमेशा,

सुख-समृद्धि रहे सदा आपके संग.

5.धनतेरस का शुभ दिन आया,

सबके लिए खुशियां लाया,

लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से,

आपके घर में सुखों की छाया रहेगी.

6.धन-धान्य से भरा रहे ये धनतेरस,

भगवान धन्वंतरि हैं इसके संचालक,

आओ मिलकर करें पूजन उनका,

जो हैं जीवन के उद्धारक.

7.दिल में खुशियां, घर में सुख का वास हो,

हीरे-मोती सा आपका परिवार हो,

जिस खुशी की है चाह, वो आपके पास हो,

कुछ ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो.

8.धन की बरसात हो, खुशियों का आगाज हो,

जीवन का हर सुख आपको प्राप्त हो,

मां लक्ष्मी का सदा आपके घर में वास हो.

9.धन की ज्योति का प्रकाश,

पुलकित धरती, जगमग आकाश,

ये प्रार्थना है आपके लिए खास,

धनतेरस पर पूरी हो हर आस.

10.आपका धनतेरस हो सबसे खास,

घर में लक्ष्मी का हो वास,

कोई भी दूर न हो, सब हों आपके पास,

जीवन में खुशियां हों बेशुमार,

ईश्वर करे चमके आपका व्यापार.

इसे भी पढ़ें:-धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं, जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *