‘लो हीमोग्लोबिन’ के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ जाएगी आयरन की मात्रा

Health care: आजकल के लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही है. इसमें से एक बड़ी समस्या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना है, जिससे बॉडी में थकावट और सुस्ती बनी रहती है और इम्यूनिटी सिस्टम कम हो जाती है. शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन होना बहुत जरूरी है. इसकी कमी से हमारी बॉडी बाहर मौजूद वायरस या संक्रमण से लड़ने में नाकाम हो जाती है.

हीमोग्‍लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है. जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्‍या कम हो जाती है और एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है. हीमोग्लोबिन का स्तर जब कम हो जाता है, तो थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द आदि की परेशानी शुरू हो सकती है. अगर इसका स्तर बहुत ज्यादा लो हो जाता है, तो फिर यह एनीमिया का रूप ले लेता है.

लो हीमोग्लोबिन होने पर इन चीजों को डाइट में करें शामिल:

दाल और राजमा: अगर आप शाकाहारी हैं तो अपनी डाइट में दाल चना, राजमा, लोबिया और बीन्स को शामिल करें. ये चीजें वेजिटेरियन डाइट्स के ब्लड बिल्डिंग फूड्स है. ये आयरन के साथ प्रोटीन,मिनिरल्स, फाइबर और फोलेट भी प्रदान करते हैं. लेकिन दाल में फाइटेट्स भी होते हैं जो आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं इसलिए इनका सेवन हमेशा भिगोकर करना चाहिए.

बीटरूट: बीटरूट एक ऐसा फूड है जो लो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार है. इसमें मौजूद फोलेट रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है. वहीं, इसमें मौजूद नाइट्रेट्स नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाने में मदद करते हैं. आप इसे अपनी सलाद और सब्जी में खूब इस्तेमाल करें.

विटामिन सी फूड्स: अब आप सोच रहे होंगे कि हीमोग्लोबिन कम है तो विटामिन सी फूड्स क्यों तो बता दें, आयरन रिच फूड तभी असरदार होते हैं जब बॉडी उन्हें एब्सॉर्ब कर पाती है. यही विटामिन सी आपके लिए एक जादू की तरह काम करता है. विटामिन सी आयरन को बदलकर ऐसा बनाता है जिसे पेट और आंतें जल्दी से अपने अंदर ले सकें. इसलिए अगर आप शाकाहारी हैं तो आंवला, अमरुद, संतरा, नींबू, टमाटर और कीवी जैसे फलों को अपनी डॉट में ज़रूर शामिल करें.

नट्स, सीड्स और ड्रायफ्रूट्स: नट्स, सीड्स और ड्रायफ्रूट्स दिखते छोटे हैं लेकिन लो हीमोग्लोबिन होने पर यह शरीर के लिए बेहद असरदार साबित होते हैं. पम्पकिन सीड्स, तिल का बीज, तुलसी, सन फ्लॉवर सीड्स, बादाम, अखरोट और खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. ये आयरन के साथ मैग्निशयम, कैल्शियम, कॉपर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं.

अन्य खाद्य पदार्थ- शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बूस्ट करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां अपने आहार में शामिल करना बहुत जरूरी है. इसके लिए साग, पालक, चुकंदर, शिमला मिर्च, केला  और ब्रोकली खाना चाहिए. इसके अलावा अनार, सेब, आम, अंकुरित अनाज, सूखी फलियां, मूंगफली, नारियल, अंडे  शामिल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-उपचुनाव के दौरान दतिया में बंपर मतदान, बांकीपुर में दोपहर बाद बढ़ी रफ्तार! जानें- मांजलपुर का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *