ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल टाइट, गैंगस्टर थ्रिलर ने छापे करोड़ों

Mirzapur The Movie: पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल जैसे सितारों से सजी गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के दिन से ही यह बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. तीन दिनों में जहां फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है तो वहीं 500 करोड़ के महंगे बजट में बनीं टॉक्सिक की कमाई धीरे धीरे कम होती चली गई है. हाल कुछ ऐसा है कि मिर्जापुर द मूवी के सामने टॉक्सिक मूवी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई. आइए आपको बताते हैं कि टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

मिर्जापुर द मूवी ने विदेश में 100 करोड़ किया पार

​​वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे दिन विदेशी मार्केट में 7 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने अब तक सिर्फ तीन दिनों में दुनिया भर में 132.35 करोड़ रुपये की कमाई की है. अपने मजबूत फैन बेस की बदौलत यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने में कामयाब रही है.

मिर्जापुर: द मूवी के बारे में

‘मिर्जापुर: द मूवी’ एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और पुनीत कृष्णा ने लिखा है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), अली फजल (Ali Fazal), दिव्येंदु (Divyendu), जितेंद्र कुमार और रवि किशन (Ravi Kishan) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 में रिलीज हुआ था. इसकी लोकप्रियता के बाद मेकर्स ने दूसरा सीजन 2020 और तीसरा 2024 में रिलीज किया था.

इसे भी पढ़ें:-पीएम मोदी ने देशवासियों से साझा किया वैदिक मंत्र, जानें इसका अर्थ और प्रकृति से क्या है संबंध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *