पीएम मोदी बालाघाट रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

MP News: मध्य प्रदेश में रेलवे की ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकसित और आधुनिक बनाए गए बालाघाट रेलवे स्टेशन के लोकार्पण की तारीख तय हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से इस स्टेशन का भव्य शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा हरियाणा से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. करोड़ों रुपए की लागत से बनी बालाघाट रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से आधुनिकीकरण किया गया है. नए स्वरूप में मुख्य स्टेशन भवन का सौंदर्यीकरण, यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत लाइटिंग, नए प्लेटफॉर्म और बेहतर जनसुविधाओं का निर्माण शामिल है.

इसे भी पढ़ें:-किसान कैसे करें तोतापुरी मैंगो की पैदावार? कौन से सीजन में होगा बंपर मुनाफा, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *