New Delhi: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर 15 जुलाई से लेकर 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह यानी 15 अगस्त तक आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। एएसआई ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान यह आदेश जारी किया है।
बता दे कि 9 जुलाई को जारी आदेश के बाद प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल अवशेष नियम, 1959 के नियम 5 के तहत लाल किले को 15 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। यूनेस्को की इस विश्व धरोहर स्थल पर 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कड़ी सुरक्षा के बीच केवल सरकारी पास वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यापक और भव्य तैयारियों के कारण लाल किले को बंद किया गया है। इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री, अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों ने किले को अपने नियंत्रण में ले लिया है और सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है।
15 जुलाई से 15 अगस्त तक किले के अंदर बैरिकेडिंग, स्टेज निर्माण और तकनीकी उपकरण लगाने का काम किया जायेंगा सुरक्षा के और पुख्ता इंतजामों के चलते 15 जुलाई से ही पूरे परिसर को सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है, जिसके कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के पर्यटकों के लिए प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।