New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है, जहरीली हवा और धुंध के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई इलाकों में 700 के पार पहुंच गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए हैं, इसके तहत 5 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड, AQI 700 के पार
दिल्ली में तमाम कोशिशों के बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है, गुरुवार को राजधानी का AQI 687 तक दर्ज किया गया, जबकि शहर के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 700 के आंकड़े को भी पार कर गया, जहरीली हवा और धुंध के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है, विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, दीपावली तक दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में बड़े सुधार की संभावना कम है, ऐसे में आने वाले दिनों में भी राजधानी के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
5 से 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक
प्रदूषण के गंभीर होते हालात को देखते हुए दिल्ली सरकार और प्रशासन ने निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़ी सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, यह रोक 5 नवंबर से 20 नवंबर तक लागू रहेगी, इस प्रतिबंध के तहत तय अवधि के दौरान निर्माण और तोड़फोड़ से जुड़े कार्य नहीं किए जा सकेंगे, प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच प्रशासन ने हवा की गुणवत्ता को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है, हालांकि, इससे दिल्ली में चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।