NICL AO Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में ऑफिसर की शानदार नौकरी हासिल करना चाहते हैं, तो आपको नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में यह मौका मिल रहा है। यहां फाइनेंस, लीगल, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स, रिस्क इंजीनियर्स, कंपनी सेक्रेटरीज जैसी 8 अलग-अलग डिसिप्लीन में 321 रिक्तियां आई हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता क्या चाहिए?
फाइनेंस: CA/CMA के साथ ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन
लीगल: लॉ में ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट
IT: कंप्यूटर साइंस/IT में B.E/B.Tech, M.E/M.Tech या MCA
ऑटोमोबाइल: संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिंग डिग्री
रिस्क इंजीनियर: B.E/B.Tech, M.E/M.Tech (CS/IT और ऑटोमोबाइल को छोड़कर)
कंपनी सेक्रेटरी: ICSI से ACS/FCS और ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन
एग्रीकल्चर: एग्रीकल्चर / बायोटेक्नोलॉजी / एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में 4 साल की डिग्री
उम्र सीमा
1 अक्टूबर 2026 को उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। यानी जन्म 2 अक्टूबर 1996 से पहले और 1 अक्टूबर 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सिलेक्शन प्रोसेस
स्टेज-1 (Prelims): 100 नंबर का पेपर। इंग्लिश से 30, रीजनिंग से 35 और क्वांट से 35 सवाल।
स्टेज-2 (Mains): 250 नंबर का ऑब्जेक्टिव पेपर + 30 मिनट का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (निबंध, प्रेसी, कॉम्प्रिहेंशन)।
जनरलिस्ट के लिए – रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांट, इंग्लिश, कंप्यूटर से 50-50 सवाल।
स्पेशलिस्ट के लिए – ऊपर के 5 सब्जेक्ट से 40-40 और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम से 50 सवाल।
स्टेज-3 (इंटरव्यू): मेंस में शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स का इंटरव्यू होगा।
एग्जाम डेट
फेज-1 परीक्षा 17 नवंबर 2026 को और फेज-2 (मेंस) 22 दिसंबर 2026 को होगी।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए NICL की वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं.
- इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करके लोगों डिटेल्स भरनी होगी.
- वहीं आवेदन के दौरान फोटोग्राफ, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इंप्रेशन और हैंड रिटन डिक्लेरेशन अपलोड करना होगा.
- इसके बाद पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें
- अब फॉर्म को अच्छे से चेक करके आवेदन फीस जमा कर दें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसकी रिसिप्ट डाउनलोड कर लें.