प्रतीक यादव के घर पहुंचे सीएम योगी, दी श्रद्धांजलि, कल होगा अंत‍िम संस्‍कार

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक यादव के आकस्मिक ने सबको हैरत में डाल दिया. आज सुबह करीब छह बजे सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाए गए थे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपर्णा यादव के आवास पर पहुंचे और उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि दी. मुख्यमंत्री योगी के साथ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी थे. उन्होंने भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी.

प्रतीक यादव के आवास पर अब्बास अंसारी भी पहुंचे. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. प्रतीक यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित यादव परिवार के सदस्य व अन्य लोग पहुंच गए हैं. महापौर सुषमा खर्कवाल भी पहुंची हैं. आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया है. प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर को साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर होगा. 

इसे भी पढ़ें:-गर्मी में घर रहेगा नेचुरली ठंडा, लगाएं ये कूलिंग प्लांट्स, जानें फायदे भी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *