सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, सुख-समृद्धि और धन की होगी प्राप्ति

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन विशेष रूप से महादेव को समर्पित है। मान्यता है कि यदि कोई भक्त सच्चे मन से सोमवार के दिन शिव जी की आराधना करता है, तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे उन विशेष उपायों की, जिन्हें सोमवार के दिन करने से आप भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

सोमवार के दिन करें ये उपाय

1. महादेव का अभिषेक– सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल तथा कच्चा दूध अर्पित करें. यदि संभव हो तो दूध में थोड़ी मिश्री या शहद मिला लें. मान्यता है कि इससे दरिद्रता दूर होती है और रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनते हैं.

2. ‘अक्षत’ का अर्पण– शिवजी की पूजा में अक्षत (साबुत चावल) का विशेष महत्व होता है. सोमवार को शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करें. ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.

3. बेलपत्र पर चंदन का लेप– बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. सोमवार के दिन 11 या 21 बेलपत्र लें और उन पर सफेद चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखें. इसके बाद इन पत्तों को शिवलिंग पर उल्टा अर्पित करें. माना जाता है कि यह उपाय सोई हुई किस्मत को जगाने और मनोकामना पूर्ति में सहायक होता है.

4. बैल को खिलाएं घास– बैल को भगवान शिव का गण माना जाता है. सोमवार के दिन बैल को हरी घास खिलाने से जीवन के कष्ट कम होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

5. दान करें– सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. सफेद रंग भगवान शिव को प्रिय माना जाता है. इस दिन आप दूध, दही, सफेद वस्त्र, चीनी या चावल का दान कर सकते हैं.
सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक है. इन वस्तुओं के दान से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिससे मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है.

6. मंत्र जाप– पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का 108 बार जाप करें —

“ॐ नमः शिवाय”

“ॐ सों सोमाय नमः”

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल के कीमतों में उतार-चढाव, जानिए क्‍या है आपके शहर में भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *