Tech news: आज के समय में एआई लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. हर छोटी बड़ी समस्या के लिए AI का सहारा लेने लगे हैं. घर से लेकर ऑफिस तक के कामों के लिए लोग इन्हें खूब यूज करते हैं. हालांकि, कम ही लोग इस बात से वाखिफ हैं कि AI का इस्तेमाल आपको दिमागी रूप से कमजोर कर रहा है. इसे लेकर दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों की एक नई रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.
क्या कहती है रिसर्च?
स्टडी में सामने आया है कि केवल 10 मिनट के लिए AI का इस्तेमाल करना आपके सोचने की क्षमता पर नेगेटिव असर डाल सकता है. माने केवल 10 मिनट का AI एक्सपोजर आपके सोचने की शक्ति को कमज़ोर कर सकता है. जब AI खुद ही सारे जवाब दे देता है, तो हमारा दिमाग मेहनत करना बंद कर देता है.
सीखने की क्षमता पर चोट
रिसर्च बताती है कि AI हमारे सब्र और लगातार कोशिश करने की आदत को खत्म कर रहा है. दरअसल किसी भी स्किल को सीखने के लिए जरूरी है कि दिमाग मेहनत करे. AI से हर मुश्किल काम करवाने की वजह से बहुत जल्द हम सीखने की क्षमता को खत्म कर बैठेंगे.
इसे भी पढ़ें:-यूपी पुलिस होमगार्ड एग्जाम की आंसर की जारी, 10 मई तक करें आपत्ति