यूपी में जल्द होगी होमगार्ड भर्ती, 7600 पदों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

UP Homeguard Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, जहां राज्य सरकार ने 7,600 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिससे हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का एक शानदार अवसर मिलेगा.

पिछले काफी समय से होमगार्ड विभाग में हजारों पद खाली चल रहे हैं, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इसी कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर पर भर्ती की तैयारियां बेहद तेज कर दी गई हैं.

भर्ती के लिए क्या होगी योग्यता?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों OBC, SC और ST को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

सबसे पहले उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देनी होगी. इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, गणित और उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े बेहद सरल और बुनियादी सवाल पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़, लंबाई और सीने का माप के कड़े मानक तय किए गए हैं. अंत में, शारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी और मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें जॉइनिंग लेटर दे दिया जाएगा.

कब तक आ सकती है वैकेंसी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भर्ती का प्रस्ताव शासन के पास विचाराधीन है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले एक से दो महीनों के भीतर, यानी साल 2026 के अंत से पहले इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-सस्ता या महंगा हुआ गैस सिलेंडर? यहां जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के ताजा दाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *