UP News: उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरी साजिश किसी आतंकी संगठन की नहीं, बल्कि एक तरफा प्यार में पागल युवक के बदले की कहानी थी, जिनसे नाराज़ विशाल रंजन ने गर्लफ्रैंड के मंगेतर की फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया.
मंगेतर के साथ पंचायत में शामिल लोगों को भी फंसाया
आरोपी को गांव के एक क्रिकेट टूर्नामेंट का पेम्फेल्ट मिल गया. पेम्फेल्ट में विशाल रंजन को गांव के और लोगो के मोबाइल नम्बर मिल गए जो पंचायत में शामिल थे. विशाल ने अपनी प्रेमिका के मंगेतर और पंचायत में शामिल लोगों के नाम से फर्जी ई मेल आईडी बनाकर जौनपुर कोर्ट और पुलिस लाइन को बम से उड़ाने की धमकी दे दी. जौनपुर के जिला जज को 17 फरवरी को सरकारी ईमेल पर पांच ईमेल मिली थी. इस मामले की जांच यूपी एटीएस कर रही थी.
आरोपी के पास से 5 फोन और 4 सिम बरामद
विशाल रंजन के कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड और नकदी बरामद की. जांचकर्ताओं को आपत्तिजनक डिजिटल सामग्री और आजमगढ़ रोडवेज बस डिपो को उड़ाने की धमकी भरे संदेशों के ड्राफ्ट भी मिले, जो आगे की धमकियों की योजनाओं का संकेत देते हैं.. आरोप है कि विशाल रंजन ने सोशल मीडिया से महिलाओं की तस्वीर डाऊनलोड करके अश्लील कंटेंट भी तैयार किया है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में बदलाव, एक मिस कॉल से जाने लेटेस्ट भाव