यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. शासन ने पीसीएस संवर्ग के 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस लिस्ट में कई जिलों के एसडीएम और एडीएम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. हाथरस, बुलंदशहर, पीलीभीत, फतेहपुर, मथुरा, रायबरेली और लखनऊ के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है.

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

राज बहादुर को हाथरस के एसडीएम पद से हटाकर बुलंदशहर का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है.

संजय कुमार यादव जो लखनऊ में एसडीएम थे, उन्हें अब नगर निगम लखनऊ में अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है.

दुर्गेश यादव फतेहपुर में एसडीएम थे, अब उन्हें राहत आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (OSD) बनाया गया है.

शशि कुमार जो राहत आयुक्त कार्यालय में तैनात थे, उन्हें फतेहपुर में एसडीएम बनाकर भेजा गया है.

सुशील कुमार सिंह मथुरा में एसडीएम थे, उनकी भी तैनाती अब फतेहपुर में की गई है.

पीलीभीत और आपदा प्रबंधन विभाग में फेरबदल

हेमंत कुमार चौधरी पीलीभीत में एसडीएम थे, अब उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में OSD नियुक्त किया गया है.

मांधाता प्रताप सिंह आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में OSD थे, उन्हें अब पीलीभीत का एसडीएम बनाया गया है.

मयंक गोस्वामी पीलीभीत में एसडीएम थे, उन्हें चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बनाया गया है.

अजय कुमार जो चकबंदी मुख्यालय लखनऊ में तैनात थे, उन्हें पीलीभीत में एसडीएम बनाकर भेजा गया है.

रायबरेली में भी बदलाव

अमित कुमार द्वितीय को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पद से हटाकर रायबरेली में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है.

अशोक कुमार गुप्ता जो रायबरेली में एडीएम (प्रशासन) के लिए ट्रांसफर हुए थे, उन्हें अब सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है.

शासन ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं. इस फेरबदल के बाद इन जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था में नए बदलाव देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें:-NVS-03 के सफल लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने दी इसरो को बधाई, कहा-नाविक सिस्टम होगा और मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *