UPI MDR: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘2 अक्टूबर को No UPI Day’ की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. 2 अक्टूबर को देशभर में UPI पहले की तरह ही काम करेगा. कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने खुद इसका खंडन किया है. CAIT ने साफ कहा है कि उनकी तरफ से UPI बंद करने का कोई ऐलान नहीं किया गया है.
CAIT ने कहा कि UPI पर MDR चार्ज लगाने का विरोध कुछ लोकल व्यापारी संगठन अपने स्तर पर कर सकते हैं, लेकिन उसका CAIT से कोई लेना-देना नहीं है. संगठन ने मीडिया और लोगों से अपील की है कि CAIT के नाम से फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को शेयर करने से पहले ऑफिशियल सोर्स से कन्फर्म जरूर करें.
इसे भी पढ़ें:-अचानक तेज सिरदर्द को हल्के में न लें, कम उम्र में भी हो सकता है ब्रेन एन्यूरिज्म, ये हैं चेतावनी वाले लक्षण