West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने वाले हैं. उन्होंने यह वादा इस चुनाव के दौरान किया था. इसके अलावा, उन्होंने फाल्टा विधानसभा सीट के लिए अगले पश्चिम बंगाल बजट में स्पेशल पैकेज देने का भी ऐलान किया.
फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन Suvendu Adhikari ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बड़ा रोड शो निकाला. अपने रोड शो की शुरुआत शुभेंदु अधिकारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की थी. उन्होंने ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच खुली गाड़ी में सवार होकर BJP उम्मीदवार देबांशु पांडा के सपोर्ट में रोड शो निकाला. बड़ी संख्या में BJP समर्थक इस दौरान मौके पर मौजूद रहे.
बता दें कि आगामी 21 मई को फाल्टा विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान होने वाला है और TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से पहले चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. जिसे लेकर सियासी माहौल गर्म है. शुभेंदु अधिकारी का यह रोड शो और उनकी घोषणा इस सियासी मुकाबले को काफी दिलचस्प बना रही है.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने के बढ़े भाव, चांदी के दाम स्थिर, जानें आज का रेट