1 नवंबर से देशभर में 11 बड़े बदलाव, CNG, दूध, बिजली से लेकर FASTag तक हुआ महंगा!

New Rules From 1 November: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालने वाले 11 बड़े नियम बदल गए हैं। कहीं GRAP से दिल्ली में चालान का डर है, तो कहीं CNG और दूध-दही के दाम बढ़ गए हैं।

आपकी जेब पर क्या असर पड़ेगा? एक नजर में समझिए:

1. दिल्ली वालों ध्यान दें: GRAP लागू। पुरानी गाड़ियों की दिल्ली में No Entry, पकड़े गए तो ₹20,000 तक जुर्माना और गाड़ी सीज।

2. UP में गाड़ी चलाना महंगा: लखनऊ, आगरा, अयोध्या समेत 4 शहरों में CNG ₹1 महंगी, उन्नाव में तो ₹2.25 की सीधी बढ़ोतरी।

3. कर्नाटक में दूध-दही के दाम में उछाल: दूध ₹8 लीटर और दही ₹14 किलो महंगा। सीधा असर रसोई के बजट पर।

4. तमिलनाडु में शराब पर नया फंडा: बोतल पर ₹10 बढ़े, लेकिन खाली बोतल लौटाओ तो ₹10 वापस पाओ।

5. क्रेडिट कार्ड यूजर्स को झटका: PNB और SBI ने चार्ज बढ़ाए। अब रिवॉर्ड पॉइंट भुनाने पर भी ₹99 लगेंगे, ज्यादा बिल भरने पर एक्स्ट्रा फीस।

6-7. बिजली कनेक्शन के नए रूल:
• उत्तराखंड में नया कनेक्शन लेना महंगा, BPL चार्ज ₹150 हुआ
• बिहार में अब बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नया कनेक्शन नहीं मिलेगा

8. पेंशनरों के लिए अलर्ट: जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की लास्ट डेट 30 नवंबर, नहीं तो पेंशन अटकेगी।

9. व्यापारियों को राहत: ITR की डेट 21 नवंबर तक बढ़ी (ऑडिट वालों के लिए) और GST रिफंड के नियम आसान हुए।

10. टोल पर नया पास: अब टोल के 20 KM में रहने वालों के लिए सालाना लोकल FASTag पास – बाहर वालों के लिए ₹1500, शहर के अंदर वालों के लिए ₹3000।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *