शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल की बैठक में हो गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति दी और अब वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी का सीएम चुना जाना ऐतिहासिक रहा, क्योंकि पार्टी की इस विधायक दल की बैठक में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। कल सुबह वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह में ये नेता भी होंगे शामिल

नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में अमित शाह, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के बड़े नेता पहुंचेंगे। कल यानि की 9 मई का दिन काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। 

दो डिप्टी सीएम भी चुने जा सकते हैं

इसी  के साथ ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि शपथ ग्रहण में दो नए डिप्टी सीएम की घोषणा भी की जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *