चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची जांच टीम

Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच शुरू कर दी.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई. सुरक्षा टीमों ने स्कूल परिसरों के अलावा आसपास के इलाकों को भी खंगाला. हालांकि, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से बम या कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई.

पुलिस के अनुसार, जिन चार स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल मिलने की सूचना है, उनमें कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9बी, सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45बी शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरा कॉल किस नंबर से आया और उस दौरान किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस हर स्कूल की सुरक्षा जांच पूरी करने के साथ धमकी से जुड़े तकनीकी सुराग भी खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें:-सावन के पावन महीने की शिवरात्रि आज, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *