पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा: चेन्नई मेट्रो फेज-2 का किया उद्घाटन, दी करोड़ो की सौगात

Tamil Nadu: पीएम मोदी ने रविवार को तमिलनाडु को हजारों करोड़ की सौगात दी। उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 4,900 करोड़ की लागत से बने इस कॉरिडोर पर पीएम ने पोरूर से पूनमल्ली तक मेट्रो में सफर भी किया। उनके साथ मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मौजूद रहे।

पीएम मोदी के दौरे में कनेक्टिविटी से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। 3,700 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं की दी सौगात। इसमें NH-744 का 36 किमी लंबा वडुगपट्टी-तेरकुवेंगनल्लूर खंड, मदुरै में 30 किमी लंबी रिंग रोड और NH-83 पर तिरुवरूर बाईपास शामिल हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने 750 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाएं की सौगात दी। कराईकल-परलम रेल लाइन, कोयंबटूर में 3 रेल फ्लाईओवर और अमृत भारत योजना के तहत 5 स्टेशन-पलानी, वेल्लोर कैंट, अंबासमुद्रम, परमाकुडी और नमक्कल का उद्घाटन किया। चेन्नई पोर्ट पर स्टोरेज यार्ड, 4 EXIM गोदाम, नया क्रूज टर्मिनल और सीफेरर्स क्लब। VO चिदंबरनार पोर्ट पर 8 और कामराजर पोर्ट पर कोल बर्थ-3 समेत कई प्रोजेक्ट।

चेन्नई की मनाली रिफाइनरी में 1,620 करोड़ की ल्यूब ऑयल परियोजना, IIT मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर और स्ट्रोक पर रिसर्च के लिए C-Stroke ब्रेन एटलस का उद्घाटन किया। पीएम जयगोपाल गरोड़िया स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *