Surya Grahan 2026: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं और सूर्य की ऊर्जा क्षीण होती है. ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन दान, स्नान और मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किन मंत्रों का जाप आपको सूर्य ग्रहण के दौरान करना चाहिए जिससे नकारात्मकता तो दूर होगी और इसके साथ ही कुंडली में सूर्य का प्रभाव भी शुभ होगा.
जानें इन मंत्रों के बारे में
1.ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा..
यह ग्रहण के दौरान पढ़ने से पड़ने वाली नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है. इसका जाप करके आप शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं. शत्रु का दमन चाहते हैं तो सूर्य ग्रहण के दौरान माला के साथ इस मंत्र जरूर जाप करना चाहिए.
2.ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:.
इस मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी खुश होती है. ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप बेहद लाभकारी होता है. इस मंत्र के पुण्य फल से धन मिलता है.
3.“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
इस मंत्र के जाप से बुरी शक्तियों का नाश होता है. इस मंत्र के जरिए ईश्वर से ग्रहण काल से रक्षा की प्रार्थना की जाती है.
4.तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन.
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥
इस मंत्र में राहु-केतु का आह्वान करते हैं, जिनसे शांति की कामना की जाती है. ग्रहण के वक्त राहु-केतु के प्रकोप को इस मंत्र से शांत होता है. मान्यता है कि राशि में राहु-केतु की बुरी दृष्टि पर जाए तो जीवन में अस्थिरता आ जाती है.
5.ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा. शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते..
ग्रहण के वक्त इस मंत्र का जाप से यह सिद्ध हो जाता है. परेशान हो रहे शत्रु का नाम लेकर 11 बार ये मंत्र पढ़ा जाए तो वह मित्र बन सकता है.
ग्रहण खत्म होने पर करें ये काम
मंदिर में गंगा जल छिड़कने के बाद साफ-सफाई करें.
देवी- देवताओं का गंगा जल के साथ अभिषेक करें.
ग्रहण खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से शुभ फल मिलेगा.
मान्यता अनुसार, गाय को भोजन से ग्रहण दोषों की मुक्ति होती है.
इसे भी पढ़ें:-मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, 90 से अधिक दर्ज थे मुकदमे, सिपाही भी घायल