नक्‍सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, कैंप तबाह

Maharashtra: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्‍सलियों और पुलिस की स्‍पेशल टीम के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ है. इस एनकाउंटर में तीन नक्सली मारे गए हैं. जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है. नक्सल ऑपरेशन के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है. अब तक कुल तीन माओवादी शव (दो पुरुष और एक महिला) बरामद हुए हैं, साथ ही एक AK-47 और एक SLR भी जब्त की गई है. तीनों माओवादियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

नक्सलियों का कैंप हुआ ध्वस्त

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के घने जंगलों में हुई, जहां नक्सलियों का एक बड़ा कैंप सक्रिय होने की सूचना थी. खुफिया जानकारी के आधार पर C-60 कमांडो ने इलाके में सर्च और कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला. कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सलियों का कैंप पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया.

एक जवान शहीद, एक जख्मी

इस मुठभेड़ के बीच एक दुखद खबर भी सामने आई है. मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल सी-60 कमांडो दीपक चिन्ना मडावी शहीद हो गए हैं. उन्हें तड़के अबूझमाड़ के गहरे जंगल से एयरलिफ्ट कर भामरागड़ के उपजिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर है.

पुलिस के अनुसार, इसी मुठभेड़ में सी-60 के एक अन्य जवान जोगा मडावी को भी गोली लगी थी. हालांकि राहत की बात यह है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है.

1 एके-47 और 2 एसएलआर बरामद

आज सुबह इन इलाकों की तलाशी ली गई तो इस इलाके से 2 और नक्सलियों के शव, 1 पुरुष और 1 महिला की मिली है, अब तक कुल 3 नक्सलवादियों का शव मिला है. साथ ही 1 एके-47 और 2 एसएलआर भी मिला है.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली हाईकोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और रेस्टोरर के पदों पर निकली भर्ती, देखें डिटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *