अच्छे दिन शुरू होने से पहले मिलते हैं 7 संकेत, दूर होने लगती हैं सारी परेशानियां

Good Luck Signs: अच्छे समय का इंतजार हर किसी को होते हैं. जीवन का दूसरा नाम ही सुख और दुख है. यदि आपके जीवन में दुख ही दुख चल रहा है तो एक समय सुख का भी आएगा. वहीं, अगर जीवन में सुख ही सुख है तो व्यक्ति को अहंकार से बचना चाहिए. जब भी कोई व्यक्ति अपने जीवन में परेशानी से जूझ रहा होते है तो उसे इंतजार होता है कि उसका अच्छा समय आए. इस इंतजार में कई बार व्यक्ति हताश भी हो जाता है. लेकिन, कुदरत हमे धीरे धीरे करके कुछ ऐसे संकेत देती है जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. तो आइए जानते हैं अच्छे समय आने से पहले कौन से 7 चमत्कार होते हैं.

घर में काली चींटियों का आना 

आपके घर या आंगन में अगर काली चींटियां अचानक से आ जाएं तो समझ लीजिए आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. घर में काली चींटियों का आना माता लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है. धन से जुड़ी परेशानियां काली चींटियों के घर में आने के बाद दूर होने लगती हैं. 

घर के सामने गाय का आना 

अगर आपके द्वार पर अचानक से गौ माता आ जाए तो इसे भी अच्छा समय शुरू होने का संकेत माना जाता है. ऐसा सपना आने के बाद किस्मत का साथ आपको मिलने लगता है. गाय अगर द्वार पर आए तो आपको कुछ न कुछ खाने के लिए जरूर देना चाहिए. 

सूर्योदय से पहले नींद खुलना 

अगर आपकी नींद खुद ब खुद सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में खुलने लगी है तो यह भी शुभ संकेत है. इसका एक अर्थ तो यह है कि आप सही जीवन जी रहे हैं और दूसरा संकेत यह है कि सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास मौजूद है और आपको जीवन में प्रगति मिलने वाली है. 

खुशबू महसूस होना 

अगर आपको यूंही चलते-फिरते या बैठे हुए खुशबू महसूस होती है तो इसका अर्थ है कि सफलता आपको जीवन में मिलने वाली है. ऐसा होने पर आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. 

आंख का फड़कना 

अगर पुरुष के दाहिने ओर की आंख और महिला के बायीं आंख फड़फड़ाती है तो यह संकेत है कि भाग्योदय होने वाला है. बुरा वक्त खत्म होने वाला है और अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है. 

बिगड़ते कार्यों का बनना 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके बिगड़े हुए काम अचानक से बनने लगे हैं तो समझ जाइए जीवन में सुधार होने वाला है. बिगड़े कार्यों का बनना इस बात का संकेत भी है कि आपके पूर्वजों का आशीर्वाद आपके ऊपर है. 

शुभ सपनों का दिखाई देना 

अगर आपको शुभ सपने दिखाई दे रहे हैं जैसे सपने में देवी-देवता दिख रहे हैं,  सपने उल्लू, नेवला आदि दिखाई दे रहे हैं तो यह भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है. ऐसा सपना आने के बाद अच्छे दौर की शुरूआत होती है.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी के दामों में बदलाव, एक मिस कॉल से जाने लेटेस्‍ट भाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *