Hariyali teej 2026: हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करती हैं. इस दिन महिलाएं उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती है. धार्मिक मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे वैवाहिक जीवन में प्रेम, सौहार्द और स्थिरता बनी रहती है. साथ ही पति की आयु में वृद्धि और जीवन में खुशहाली आती है.
हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं, झूला झूलती हैं और सावन के मधुर गीत गाकर उत्सव का आनंद लेती हैं. आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में हरियाली तीज कब मनाई जाएगी और इसके शुभ मुहूर्त क्या हैं.
हरियाली तीज 2026 कब है?
हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा. तृतीया तिथि का समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा. उदयातिथि के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का व्रत 15 अगस्त 2026 को रखा जाएगा.
हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:35
- अभिजित मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:51 पी एम से 03:42 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:06 पी एम से 07:29 पी एम
- अमृत काल- 08:18 पी एम से 09:53 पी एम
हरियाली तीज 2026 चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ -उत्तम- 07:55 ए एम से 09:31 ए एम
- लाभ -उन्नति- 02:19 पी एम से 03:55 पी एम
- अमृत -सर्वोत्तम- 03:55 पी एम से 05:30 पी एम
- चर -सामान्य- 12:43 पी एम से 02:19 पी एम
हरियाली तीज व्रत नियम
- हरियाली तीज के दिन लाल और हरे रंग के कपड़े ही पहनें. इस दिन काले, सफेद या भूर रंग की चीजों का इस्तेमाल न करें.
- हरियाली तीज के दिन पानी या दूध ग्रहण न करें.
- हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाएं उन्हीं सामग्री का इस्तेमाल करें जो उन्हें मायके से दी गई है.
- हरियाली तीज व्रत का पारण मुहूर्त से पहले नहीं करें.
- हरियाली तीज पूजा का सामान मंगलवार को नहीं खरीदें.
- व्रत रखने वाली महिलाएं अपने पति से लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी न करें.
- त्व: हरियाली तीज की रात को सोना नहीं चाहिए. रात में भजन-कीर्तन करते हुए माता पार्वती और शिव जी की आराधना करें.
इसे भी पढ़ें:-एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का आज 44वां जन्मदिन, फैंस और करीबी दे रहे हैं बधाइयां
दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत डॉग ब्रीड्स, जिनका मासूम चेहरा और खुशमिजाज अंदाज करता है अट्रैक्ट