जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं कान्हा का दरबार, लड्डू गोपाल हो जाएंगे प्रसन्न

Krishna Janmashtami 2026: सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाते हैं. इस साल 4 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी. कृष्ण जन्मोत्सव के दिन लोग उनके आगमन के लिए अपने घरों और मंदिरों की विशेष सजावट करते हैं. भगवान को चढ़ाने के लिए छप्पन भोग बनाए जाते हैं. आजकल सभी के घरों में लड्डू गोपाल विराजमान रहते हैं. आज हम आपके लिए ऐसे ही डेकोरेशन आ‍इडियाज लाए हैं, जिससे आप भी जन्माष्टमी पर कान्‍हा के दरबार को सजा सकते हैं.

आकर्षक झूला: लड्डू गोपाल के लिए फूलों या गोटे से सजा हुआ सुंदर झूला तैयार करें.

गोकुल झांकी: हरे कपड़े, मटकी और छोटे खिलौनों से वृंदावन या गोकुल का मनमोहक दृश्य बनाएं.

दीप और रंगोली: प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाएं और पानी में तैरने वाले दीये या मिट्टी के दीये जलाएं.

फूलों का श्रृंगार: गेंदा, गुलाब और रजनीगंधा के ताजे फूलों से मंदिर व झूले को सजाएं.

मोरपंख और बांसुरी: कान्हा के दरबार में मोरपंख लगाएं और सजी हुई बांसुरी रखें.

इसे भी पढ़ेंउज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में लेगें भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *