महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें,  जीवन की विघ्न-बाधाएं होंगी दूर

Mahashivratri 2026:  महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जिसे भगवान शिव को समर्पित किया जाता है. वर्ष 2026 में यह महापर्व 15 फरवरी को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा. इस दिन शिव भक्त व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य कर भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने का प्रयास करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव से जुड़ी कुछ विशेष वस्तुएं घर लाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और चल रही समस्याओं से राहत मिलती है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर घर लाना बेहद शुभ फलदायक साबित हो सकता है.

महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें 
  1. पारद शिवलिंग- महाशिवरात्रि के पावन मौके पर पारद से बने शिवलिंग को घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसकी पूजा करने से घर के वास्तु दोष कम होते हैं. साथ ही मान्यता है कि पारद शिवलिंग की आराधना से पितृ दोष से भी मुक्ति मिल सकती है.
  2. रुद्राक्ष लाएं घर- रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसुओं से हुई थी. महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष घर लाने या धारण करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इसे पहनने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होती हैं और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.
  1. बेल का पौधा लाएं घर- भगवान शिव को बेलपत्र बहुद प्रिय हैं इसलिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आप बेल का एक पौधा घर ला सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेल के पौधे में औषधीय गुण भी होते हैं और इसे घर में रखने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है. 
  1. तांबे का कलश लाएं घर- महाशिवरात्रि के दिन तांबे का कलश खरीदकर उसमें जल भरकर पूजा स्थल पर रखना लाभकारी माना जाता है. इसी जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है.
  2. शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर- महाशिवरात्रि के मौके पर शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय सहित शिव परिवार की मूर्ति या तस्वीर घर लाना भी शुभ माना जाता है. ऐसा करने से आपके पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है और विघ्न-बाधाएं भी दूर होती हैं. शिव परिवार की निरंतर पूजा करने से हर प्रकार के दोष से आप मुक्ति हो सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज का लेटेस्‍ट अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *