Religion: कई बार ऐसा होता है कि आप मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन पैसे हाथ में टिकते नहीं हैं. कई बार ऐसा कुछ ऐसी घटनाएं घटने लगती हैं, जिससे कि हमारे पैसे खर्च होते चले जाते हैं औऱ कर्ज लेने पड़ जाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जब देवी लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है, तो आपको आपके घर में ठहरती नहीं हैं. ऐसे में आपको धन प्राप्ति के लिए देवी लक्ष्मी को फिर से जरूर मनाना चाहिए. आइए, जानते हैं धन प्राप्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए.
कर्ज मुक्ति के लिए उपाय
मंदिर में रखें शंख
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा स्थल पर शंख रखना चाहिए. पूजा के बाद इसे बजाना चाहिए. शंख को कहीं-कहीं पर मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है. जहां शंख होता है वहां पर धन खींचा चला आता है. घर के सभी मांगलिक कार्यों में शंख बजाना चाहिए.
श्री सूक्त पाठ
धन लाभ पाने और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए. इसे शुक्रवार के दिन करना अधिक फलदायी होता है. इसका पाठ करने के लिए गुलाबी या सफेद कपड़े पहनें. चौकी लगाकर मां लक्ष्मी की स्थापना करें और पाठ करें.
दीपक जलाएं
आपको घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय दीपक जलाना चाहिए. दीपक जलाते समय मन में ऐसी कामना करें कि भविष्य में कभी भी पैसों की दिक्कत न हो. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धनलाभ होता है.
सुबह-सुबह करें सफाई
घर के मुख्य द्वार की सुबह पानी से सफाई करनी चाहिए. घर का द्वार साफ होता है तो मां लक्ष्मी की प्रवेश घर में होता है जिससे कभी भी तंगी नहीं होती है. ऐसा करने से आपको खूब धन लाभ होगा.
लक्ष्मी बीज मंत्र का जाप
धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी के बीज मंत्र “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः” का जाप करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और तंगी दूर होती है.
मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है ये चमत्कारी यंत्र
यहां हम बात कर रहे हैं ‘श्री यंत्र’ (Shree Yantra) की. इस यंत्र को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना जाता है. कहते हैं इसमें साक्षात मां लक्ष्मी का वास होता है. ज्योतिष अनुसार इसे घर में स्थापित करने से धन के आगमन के मार्ग खुद ही खुलने लगते हैं.
इसे भी पढ़ें:-यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवट, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना