Religion: सावन पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व है। धार्मिक और आध्यामिक दृष्टिकोण से सावन पूर्णिमा का दिन बहुत पवित्र भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस शुभ अवसर पर घर में किए गए कुछ विशेष उपाय नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालकर सुख-समृद्धि और बरकत लाते हैं। यदि आप भी अपने घर में शांति, सकारात्मकता और आर्थिक वृद्धि चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा पर ये प्रमुख वास्तु उपाय अवश्य करें। घर का वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा।
कब है सावन माह पुर्णिमा 2026
हिंदू धर्म के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो चुकी है और यह तिथि 28 अगस्त 2026 यानी आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, सावन पूर्णिमा का स्नान, दान और व्रत 28 अगस्त को ही किया जाएगा।
सावन माह पूर्णिमा के खास उपाय
यदि आपके परिवार में बार-बार लड़ाई झगड़े हो रहे है. जिसके चलते आपके तरक्की में सम्सया उत्पन्न हो रही है, या आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, तो सावन माह की पूर्णिमा के दिन किसी गरीब व्यक्ति या ब्राह्मण को पीला वस्त्र या अनाज का दान करें. साथ ही नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिससे हमारे जीवन में आ रही सभी परेशानी दूर हो जाती है।
यदि आपके घर में वास्तु दोष है, जिसके चलते कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो सावन पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी स्नान करें. इसके बाद तुलसी के पौधे में गाय का कच्चा दूध चढ़ाएं. इस उपाय को करने से आपके घर में मौजूद सभी वास्तु दोष समाप्त हो जाएंगे. साथ ही आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे. इसके अलावा सावन माह की पूर्णिमा के दिन तुलसी के जल का घर में छिड़काव करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो सावन माह के पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ी मां लक्ष्मी के सामने रखकर विधि विधान से पूजा करें और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें. साथ ही तिजोरी को लाल रंग के कपड़े में बांधकर रख दें. इस उपाय को करने से घर में कभी दरिद्रता नहीं आती और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।