Religion: हर महीने दो एकादशी पड़ती हैं एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। यह एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन से भीष्म पंचक की शुरुआत होती है और चातुर्मास का समापन भी होता है। इस पावन एकादशी के साथ ही पिछले चार महीनों से रुके हुए सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। जानिए नवंबर की दूसरी एकादशी की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नवंबर की दूसरी एकादशी कब है
नवंबर की दूसरी एकादशी 20 तारीख को मनाई जाएगी। इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 20 नवंबर की सुबह 07:15 से होगा और समापन 21 नवंबर की सुबह 06:31 पर होगा। वहीं एकादशी व्रत का पारण समय 21 नवंबर की सुबह 06:49 AM से 08:56 AM तक रहेगा।
एकादशी शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त – 05:01 AM से 05:54 AM
प्रातः सन्ध्या – 05:27 AM 06:48 AM
अभिजित मुहूर्त – 11:45 AM से 12:28 PM
विजय मुहूर्त – 01:53 PM से 02:35 PM
गोधूलि मुहूर्त – 05:26 PM से 05:52 PM
सायाह्न सन्ध्या – 05:26 PM से 06:46 PM
अमृत काल – 02:03 AM, नवम्बर 21 से 03:39 AM, नवम्बर 21
निशिता मुहूर्त – 11:40 PM से 12:34 AM, नवम्बर 21
एकादशी पूजा विधि
देवउठनी एकादशी के दिन प्रात: काल उठकर भगवान का ध्यान करें और स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
इसके बाद घर की अच्छे से सफाई के बाद पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर लें।
फिर पूजा स्थल के पास एक आसन पर लाल या सफेद कपड़ा बिछाएं और इस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा रखें। साथ ही कलश की भी स्थापना करें।
इसके बाद भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें।
इसके बाद प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं
इसके बाद विधि विधान पूजा करें।
भगवान को भोग लगाएं।
फिर विष्णु जी की आरती उतारें।