खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन आज, आरती और चालीसा का जरूर करें पाठ

Religion: हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर राजस्थान के सीकर स्थित खाटू धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस साल श्याम बाबा का जन्मदिन 20 नवंबर 2026 को यानी आज मनाया जा रहा है। जानें खाटू श्याम बाबा का आरती और चालीसा।

घर पर खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन कैसे मनाएं

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

घर के पूजा स्थल के पास एक चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर बाबा श्याम की तस्वीर स्थापित करें।

गुलाब, चंपा, चमेली इत्यादि सुगंधित फूलों से बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाता है।

बाबा को इत्र से स्नान कराएं।

चौकी के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और बाबा को धूप-दीप दिखाएं।

फिर बाबा को केसरिया चंदन या रोली से तिलक लगाएं।

जन्मदिन के शुभ अवसर पर बाबा को खीर-चूरमा, मावे के पेड़े, पंचमेवा या घर पर बने केक का भोग लगाएं।

फिर श्याम चालीसा पढ़ें और अंत में आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें।

शाम के समय परिवार के साथ मिलकर भजन-कीर्तन करें।

खाटू श्याम जी की चालीसा

दोहा

श्री गुरु चरणन ध्यान धर, सुमीर सच्चिदानंद। 
श्याम चालीसा बणत है, रच चौपाई छंद। 

चौपाई

श्याम-श्याम भजि बारंबारा। सहज ही हो भवसागर पारा। 

इन सम देव न दूजा कोई। दिन दयालु न दाता होई।।

भीम सुपुत्र अहिलावाती जाया। कही भीम का पौत्र कहलाया। 

यह सब कथा कही कल्पांतर। तनिक न मानो इसमें अंतर।। 

बर्बरीक विष्णु अवतारा। भक्तन हेतु मनुज तन धारा। 

बासुदेव देवकी प्यारे। जसुमति मैया नंद दुलारे।। 

मधुसूदन गोपाल मुरारी। वृजकिशोर गोवर्धन धारी। 

सियाराम श्री हरि गोबिंदा। दिनपाल श्री बाल मुकुंदा।। 

दामोदर रण छोड़ बिहारी। नाथ द्वारिकाधीश खरारी। 

राधाबल्लभ रुक्मणि कंता। गोपी बल्लभ कंस हनंता।। 

मनमोहन चित चोर कहाए। माखन चोरि-चारि कर खाए। 

मुरलीधर यदुपति घनश्यामा। कृष्ण पतित पावन अभिरामा।। 

मायापति लक्ष्मीपति ईशा। पुरुषोत्तम केशव जगदीशा। 

विश्वपति जय भुवन पसारा। दीनबंधु भक्तन रखवारा।। 

प्रभु का भेद न कोई पाया। शेष महेश थके मुनिराया। 

नारद शारद ऋषि योगिंदरर। श्याम-श्याम सब रटत निरंतर।। 

कवि कोदी करी कनन गिनंता। नाम अपार अथाह अनंता। 

हर सृष्टी हर सुग में भाई। ये अवतार भक्त सुखदाई।। 

ह्रदय माहि करि देखु विचारा। श्याम भजे तो हो निस्तारा। 

कौर पढ़ावत गणिका तारी। भीलनी की भक्ति बलिहारी।। 

सती अहिल्या गौतम नारी। भई श्रापवश शिला दुलारी। 

श्याम चरण रज चित लाई। पहुंची पति लोक में जाही।। 

अजामिल अरु सदन कसाई। नाम प्रताप परम गति पाई। 

जाके श्याम नाम अधारा। सुख लहहि दुःख दूर हो सारा।। 

श्याम सलोवन है अति सुंदर। मोर मुकुट सिर तन पीतांबर। 

गले बैजंती माल सुहाई। छवि अनूप भक्तन मान भाई।। 

श्याम-श्याम सुमिरहु दिन-राती। श्याम दुपहरि कर परभाती। 

श्याम सारथी जिस रथ के। रोड़े दूर होए उस पथ के।। 

श्याम भक्त न कही पर हारा। भीर परि तब श्याम पुकारा। 

रसना श्याम नाम रस पी ले। जी ले श्याम नाम के ही ले।।

संसारी सुख भोग मिलेगा। अंत श्याम सुख योग मिलेगा। 

श्याम प्रभु हैं तन के काले। मन के गोरे भोले-भाले।। 

श्याम संत भक्तन हितकारी। रोग-दोष अध नाशे भारी। 

प्रेम सहित जब नाम पुकारा। भक्त लगत श्याम को प्यारा।। 

खाटू में हैं मथुरावासी। पारब्रह्म पूर्ण अविनाशी। 

सुधा तान भरि मुरली बजाई। चहु दिशि जहां सुनी पाई।। 

वृद्ध-बाल जेते नारि नर। मुग्ध भये सुनि बंशी स्वर। 

हड़बड़ कर सब पहुंचे जाई। खाटू में जहां श्याम कन्हाई।। 

जिसने श्याम स्वरूप निहारा। भव भय से पाया छुटकारा। 

दोहा 
श्याम सलोने संवारे, बर्बरीक तनुधार।
इच्छा पूर्ण भक्त की, करो न लाओ बार।। 

खाटू श्याम जी की आरती 

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।