सावन शुरू होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, शिव की कृपा से चमक जाएगी किस्मत

Sawan 2026: सावन का महीना भगवान शिव के लिए प्रिय माना जाता है. इस माह में भोलेनाथ की उपासना करना बहुत ही फलदायी होता है. सावन के महादेव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं और मनोकामनाओं की भी पूर्ति होती है.

इस दौरान श्रद्धालु व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और पूरे समर्पण के साथ महादेव की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में की गई शिव उपासना से जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

कब से शुरू हो रहा सावन का महिना

इस साल सावन 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत हो रही है. इस पावन माह का समापन 28 अगस्त को होगा. धार्मिक मान्यता है कि सावन से पहले इन चीजों को घर लाने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. तो आइए जानते हैं कि सावन से पहले क्या-क्या चीजें घर लाना शुभ रहेगा.

सावन से पहले क्या-क्या लाएं चीजें

  • सावन शुरू होने से पहले आप अपने घर रुद्राक्ष लेकर आएं और इसकी पूजा करें. ऐसा करना शुभ होता है. घर में रुद्राक्ष रखने या धारण करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन से परेशानियां कम होती हैं.
  • नंदी महादेव के प्रिय भक्त है. सावन से पहले चांदी का नंदी घर लाकर शिवलिंग के पास स्थापित करें. भगवान शिव की कृपा से आपकी सारी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी.
  • सावन से पहले घर में पारद शिवलिंग की स्थापित करें और रोजाना जलाभिषेक करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली बनी रहेगी.
  • सावन से पहले तांबे का कलश खरीदकर घर ले आएं. तांबे के कलश से शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुभ माना जाता है.
  • सावन से पहले घर में लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. पूजा के समय शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है और नकारात्मकता दूर होती है. इसलिए सावन से पहले शंख घर लाना लाभकारी माना जाता है.

इसे भी पढे़ं:-सीएम रेखा गुप्ता ने किया दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर का शिलान्यास, 12.30 किमी के रूट पर बनेंगे 10 नए स्टेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *