Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि को सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है। साल में 4 नवरात्रि आती हैं, लेकिन शारदीय नवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार से हो रही है और समापन 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी के दिन होगा।नवरात्रि के 9 दिन सिर्फ पूजा-पाठ के ही नहीं, बल्कि शॉपिंग के लिए भी बहुत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दौरान खरीदी गई चीजें घर में बरकत लाती हैं। तो चलिए जानते हैं नवरात्रि में क्या खरीदना शुभ होता है।
नवरात्रि में क्या खरीदना है शुभ?
1. चांदी का सिक्का: नवरात्रि में चांदी का सिक्का खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इस पर लक्ष्मी-गणेश जी की फोटो बनी हो तो और भी अच्छा है। इसे घर लाकर पूजा में रखने से कभी पैसों की कमी नहीं होती।
2. श्रृंगार का सामान: सप्तमी, अष्टमी और नवमी पर माता रानी को सुहाग का सामान चढ़ाया जाता है। इस दिन लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेहंदी खरीदना बहुत शुभ होता है। इससे सुहाग की लंबी उम्र होती है।
3. श्री यंत्र: घर में सुख-शांति के लिए नवरात्रि में श्री यंत्र लाना बहुत फलदायी है। इसे घर लाकर दिवाली तक पूजा करें, घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है और वास्तु दोष भी खत्म होता है।
4. शुभ पौधे: नवरात्रि पर तुलसी, शमी और केले का पौधा लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। शमी का पौधा शनि दोष को खत्म करता है और तुलसी से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
5. कामधेनु गाय की मूर्ति: नवरात्रि में पीतल या चांदी की कामधेनु गाय की मूर्ति घर लाएं। इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से कर्ज और आर्थिक तंगी दूर होती है।
6. कलश: घटस्थापना के लिए तांबे या पीतल का कलश जरूर लाएं। इसके साथ जौ, नारियल और आम के पत्ते भी लें। मिट्टी का कलश भी शुभ होता है।
7. मां दुर्गा की प्रतिमा: अगर आपके मंदिर में पुरानी मूर्ति खंडित हो गई है तो नवरात्रि में नई मूर्ति लाना सबसे शुभ दिन होता है।
8. प्रॉपर्टी और गाड़ी: नवरात्रि में जमीन, मकान या नई गाड़ी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान खरीदी गई प्रॉपर्टी में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की होती है।
इसे भी पढ़ें:-कब और कैसे बनी हमारी पृथ्वी? अगले 100 साल में कैसा होगा इंसानों का जीवन, वैज्ञानिकों ने बताया भविष्य