Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. यह सिर्फ घर की सजावट या दिशा-निर्देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने का मार्ग भी दिखाता है. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कमाया हुआ पैसा घर में टिक नहीं पाता और धीरे-धीरे कर्ज की समस्या बढ़ने लगती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका मुख्य कारण घर में ऊर्जा का असंतुलन और गलत दिशा में रखी वस्तुएं हो सकती हैं.
घर का मुख्य द्वार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य दरवाजा सबसे अहम हिस्सा होता है. मुख्य दरवाजे से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश सबसे ज्यादा होता है. घर का मुख्य द्वार ही पैसों और खुशहाली का रास्ता बनता है. ऐसे में रोजाना घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई रखें, रोजाना गंगाजल से छिड़काव करें, घर के कोने में स्वास्तिक और ओम का निशान बनाएं, साथ ही तोरण द्वार लगाएं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश बढ़ जाता है.
उत्तर दिशा में रखें विशेष ध्यान
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है. इस दिशा को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना जरूरी है. यहां तिजोरी या धन रखने का स्थान रखना शुभ माना जाता है. तिजोरी में लाल कपड़ा रखने और कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कर्ज से राहत मिलने की संभावना बढ़ती है.
रसोईघर वास्तु के अनुसार रखें
रसोईघर किसी भी घर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है. घर में रसोई घर दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए. इसके अलावा रसोई घर में गंदगी और अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए. अगर रसोई घर में गंदगी होगी तो घर में आने वाले धन का फ्लो रुक जाता है.
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के कुछ उपाय
कर्जों से बचने के लिए घर में समय-समय पर कुछ वास्तु संबंधी उपाय जरूर करना चाहिए. वास्तु के अनुसार, हर कमरे में समुद्री नमक की कटोरी जरूर रखें. इसके अलावा सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी से पोंछा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है.
इसे भी पढें:-Prayagraj: सिविल लाइंस के बिट्ठल होटल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका