मां अन्नपूर्णा की हमेसा रहेगी कृपा, रसोई में खाली न होने दें ये चीजें

Vastu Tips : वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रसोई घर में मां अन्नपूर्णा का वास होता है। इसलिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें रसोई में कभी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। मान्यता है कि इनके खाली होने से आर्थिक परेशानियां और नकारात्मकता बढ़ सकती है। रसोई सिर्फ भोजन बनाने की जगह नहीं, बल्कि घर की समृद्धि और खुशहाली का केंद्र होती है। कहते हैं कि मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद जिस घर की रसोई पर बना रहता है, वहां धन-धान्य की कमी नहीं होती। मान्यता है कि रसोई में मौजूद कुछ जरूरी चीजें कभी पूरी तरह खत्म नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर मां अन्नपूर्णा की कृपा कम हो सकती है। जानिए रसोई में कौन सी वस्तुएं हमेशा भरी होनी चाहिए। 

  • हल्दी

हल्दी को बेहद शुभ माना जाता है और इसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से है। गुरु ग्रह को ज्ञान, सम्मान और तरक्की का कारक माना गया है। घर में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाना शुभ संकेत नहीं माना जाता। इसलिए खत्म होने से पहले ही नया स्टॉक रख लेना चाहिए।

  • नमक

नमक का वास्तु में विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इसका संबंध राहु और केतु से होता है। अगर नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए तो घर में तनाव, विवाद और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। इसलिए नमक को कभी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए।

  • आटे का डिब्बा हमेशा रखें भरा

आटे का बर्तन पूरी तरह खाली करना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इससे धन और सम्मान में कमी आ सकती है। इसलिए जब आटा कम होने लगे, तभी उसमें नया आटा मिलाकर भर देना चाहिए

  • दालें

दाल को बेहद शुभ माना जाता है दालों का स्टॉक भी हमेशा सीमित मात्रा में रसोई में उपलब्ध होना चाहिए

  • अक्षय अन्न है चावल

चावल को अक्षत कहा जाता है, जिसका अर्थ है कभी समाप्त न होने वाला। इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में चावल खत्म हो जाना सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिरता पर असर डाल सकता है। इसलिए चावल का डिब्बा समय रहते भरते रहना चाहिए।

  • सरसों का तेल

सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है। कई लोग तेल पूरी तरह खत्म होने के बाद नया तेल लाते हैं, लेकिन इसे शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि तेल का भंडार खाली होने से कामों में रुकावट और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसलिए तेल खत्म होने से पहले ही अगला स्टॉक ले आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *