Vinayak Chaturthi 2026: प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है. गणेश जी को चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता माना गया है. साथ ही इन्हें बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में पूजा जाता है. चतुर्थी तिथि के दिन जो लोग व्रत रखकर विधि विधान से गणेश जी की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है. आइए जानते हैं कि फाल्गुन विनायक चतुर्थी कब है? फाल्गुन विनायक चतुर्थी का मुहूर्त क्या है?
विनायक चतुर्थी तिथि 2026 डेट
आपको बता दें कि फाल्गुन मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को ढुण्ढिराज चतुर्थी व्रत किया जाता है. मत्स्यपुराण में इसे मनोरथ चतुर्थी के नाम से वर्णित किया गया है. इस दिन भगवान गणेश के ढुण्ढिराज स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है. विनायक चतुर्थी का व्रत 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा.
विनायक चतुर्थी 2026 पूजा मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर होगा. चतुर्थी तिथि का समापन 21 फरवरी को दोपहर 1 बजे समाप्त होगा. चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 1 बजे तक रहेगा. इस दिन गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है और विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है.
विनायक चतुर्थी 2026 वर्जित चंद्र दर्शन का समय
- एक दिन पूर्व, वर्जित चंद्र दर्शन का समय – 02:38 AM से 09:24 PM, फरवरी 20
- वर्जित चंद्र दर्शन का समय – 09:23 AM से 10:22 PM
विनायक चतुर्थी पर ऐसे करें पूजन
- सुबह जल्दी उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहनें. इसके बाद पूजा और पूरे दिन व्रत रखने का संकल्प लें.
- पूजन के समय श्रद्धा के अनुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा या मिट्टी की गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें.
- दूर्वा और सिंदूर- गणेश जी को सिंदूर लगाएं और 21 दूर्वा (घास) अर्पित करें, इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं.
- भोग- लड्डू या मोदक का भोग लगाएं.
- मंत्र जाप- ‘ॐ गं गणपतयै नम:’ या 12 गणेश नामों का जाप करें.
- दान- चतुर्थी पर अन्न, मूंग, धन, वस्त्र, जरूरतमंदों को दान करने से शुभ फल मिलते हैं
- शाम को फिर गणेश जी की पूजा और आरती करें. इसके बाद खुद भोजन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी स्थिर, जानिए क्या है आज का रेट