Best Dog Breeds: दुनिया भर में कुत्तों की कई नस्लें अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. किसी को लंबे और मुलायम फर वाले डॉग पसंद आते हैं, तो किसी को फुर्तीले और एथलेटिक दिखने वाले डॉग पसंद होते हैं. कुछ लोग उनकी खूबसूरत आंखों पर फिदा हो जाते हैं, जबकि कई लोगों को उनका मासूम चेहरा और खुशमिजाज अंदाज अट्रैक्ट करता है. हर डॉग ब्रीड की अपनी अलग पहचान और खूबसूरती होती है. यहाँ दुनिया की 5 सबसे खूबसूरत डॉग ब्रीड्स की जानकारी दी गई है, जो अपने आकर्षक रंग, फर और नैन-नक्श के लिए मशहूर है.
गोल्डन रिट्रीवर
गोल्डन रिट्रीवर अपने सुनहरे और मुलायम फर, दयालु आँखों और हमेशा खुश रहने वाले चेहरे के लिए सबसे लोकप्रिय हैं. ये दिखने में जितने सुंदर होते हैं, इनका स्वभाव भी उतना ही मिलनसार होता है.
साइबेरियाई हस्की
हस्की के बारे में सबसे पहली चीज़ जो लोग नोटिस करते हैं, वह है उसकी आँखें. चमकीली नीली, गहरी भूरी, या दोनों में से एक, वे हमेशा अलग दिखती हैं. एक मोटा कोट और एक चेहरा जो थोड़ा भेड़िये जैसा दिखता है, उसे जोड़ें, और यह देखना आसान है कि इतने सारे लोग इस नस्ल की तारीफ़ क्यों करते हैं. हस्की चंचल, एनर्जी से भरे होते हैं, और उन्हें बाहर रहना पसंद होता है.
समोयेड
समोयेड को अक्सर चलता-फिरता सफेद बादल कहा जाता है. इसके पीछे वजह इसका घना, सफेद और बेहद मुलायम फर है, जो इसे बाकी डॉग ब्रीड्स से अलग बनाता है. इसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान जैसी दिखाई देती है, जिससे यह और भी प्यारा लगता है. समोयेड लोगों के साथ रहना पसंद करता है.
अफगान हाउंड
अफगान हाउंड का लुक दूसरी डॉग ब्रीड्स से बिल्कुल अलग होता है. इसके लंबे, रेशमी और चमकदार फर इसे बेहद शाही और अट्रैक्टिव रूप देते हैं. यह देखने में जितना खूबसूरत लगता है, उतना ही एक्टिव भी होता है. इसे दौड़ना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. जहां भी यह जाता है, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है.
बॉर्डर कॉली
बॉर्डर कॉली लंबे फर और खूबसूरत आंखों वाले होते हैं. इसकी तेज नजरें, फुर्तीले मूवमेंट और संतुलित शरीर इसे बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं. यह ब्रीड हमेशा सतर्क और हर समय कुछ करने के लिए तैयार नजर आती है. खुले मैदान में बॉर्डर कॉली को दौड़ते देखना किसी खूबसूरत नजारे से कम नहीं लगता है.
इसे भी पढ़ें:-भारत ने स्पेस सेक्टर में रचा इतिहास,आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’