Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन को सही दिशा देने में बेहद उपयोगी मानी जाती हैं. उनके विचार कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता दिखाते हैं. जब जीवन में चारों ओर संकट दिखाई दे, तब चाणक्य नीति की ये सीखें मानसिक मजबूती और सही निर्णय लेने में मदद कर सकती हैं. ये हम पर निर्भर करता है कि हम सुख में कैसा बर्ताव करते हैं और दुख के समय मुश्किल घड़ी का किस तरह सामना करते हैं. हालांकि मुश्किल वक्त में चाणक्य नीति इंसान की मदद कर सकती हैं.
शत्रुओं से निपटने की सही रणनीति
चाणक्य नीति में बताया गया है कि दुष्ट और शत्रु स्वभाव के लोगों से निपटने के केवल दो ही रास्ते हैं—या तो उन्हें पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाए या फिर उनसे दूरी बना ली जाए. अनावश्यक विवाद में पड़ने के बजाय समझदारी इसी में है कि ऐसे लोगों को नजरअंदाज किया जाए, ताकि वे आपके जीवन में बाधा न बन सकें.
सतर्क रहें
आचार्य चाणक्य के मुताबिक हर शख्स को मुसीबत के समय में हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए. जो भी फैसला लें उसके अच्छे और बुरे परिणाम के बारें में शांत दिमाग से सोचें.
प्लानिंग पर करें फोकस
जिन लोगों के पास आपातकालीन स्थिति में कोई रणनीति नहीं होती, उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसलिए किसी भी समस्या का हल निकालने के लिए प्लानिंग जरूर करें.
सेहत पर दें ध्यान
अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो कोशिश करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकती है. फिर आप मानसिक और शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे.
धन की बचत करें
बुरा वक्त कभी भी आ सकता है इसलिए एक इंसान को इस समय से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए. धन की बचत करके रखना खुशहाल जिंदगी की निशानी है.
एकता ही हिम्मत
हमेशा याद रखें, किसी भी संकट से उबरने के लिए हिम्मत और एकता बहुत जरूरी होती है. अगर आप मुश्किल समय में भी अहम का भाव रखेंगे तो हारना तय है. अगर आप एकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर पाता.
गलत संगति से तुरंत दूरी
चाणक्य कहते हैं कि दुराचारी और गलत सोच वाले लोगों की संगति व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर ले जाती है. ऐसे लोगों के साथ संबंध रखने से मान-सम्मान और मानसिक शांति दोनों प्रभावित होते हैं. इसलिए बुद्धिमानी इसी में है कि बुरी संगति से तुरंत दूरी बना ली जाए.
इसे भी पढ़ें:-रोजमर्रा की जिंदगी में बड़े काम आते हैं ये गैजेट्स, फटाफट चेक करें लिस्ट