चाणक्य नीति: इन 5 बातों से होती है सच्चे दोस्त की पहचान,आपके मित्र में भी हैं ये गुण तो कभी न छोड़ें साथ

Chanakya quote: जीवन की भागदौड़ में हम कई लोगों से मिलते हैं, लेकिन हर कोई हमारा शुभचिंतक नहीं होता. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि एक सच्चा दोस्त वही है जो मुसीबत के समय आपके साथ खड़ा रहे. अक्सर हम लोगों को पहचानने में गलती कर देते हैं और बाद में हमें धोखा मिलता है. लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आप सही और गलत इंसान के बीच का फर्क समझ लें, तो आप जीवन में कई बड़ी परेशानियों से बच सकते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे आचार्य चाणक्य की वो अनमोल बातें, जो आपको धोखेबाजों से सावधान करेंगी और सच्चे मित्रों की पहचान करने में मदद करेंगी.

गलत रास्तों से बचाने वाला 

जो व्यक्ति आपको गलत राह पर जाने से रोके और किसी भी गलत काम में आपका साथ न दे तो समझ लेना चाहिए कि वो आपका सच्चा दोस्त है. वहीं जो लोग आपको गलत कार्य करने के लिए प्रेरित करे ऐसे दोस्त से आपको दूरी ही बना लेनी चाहिए. 

अपना सच्चा चरित्र दिखाने वाला 

जो दोस्त आपके सामने अपना सच्च रखे, बनावटी पन न दिखाए तो समझ लें वो आप पर विश्वास करता है. ऐसे व्यक्ति पर आपको भी पूरा विश्वास करना चाहिए और उसे अपना सच्चा मित्र समझना चाहिए. 

आपके सम्मान का रक्षक 

जो दोस्त आपका सम्मान करता है और सामाजिक स्तर पर भी आपके गुण बताता है वो आपका सच्चा दोस्त है. वहीं जो लोग पीठ पीछे आपकी बुराई करें और मुंह के सामने अच्छे बनें ऐसे दोहरे चरित्र वाले दोस्तों से चाणक्य बचने की सलाह देते हैं. 

आपसे न करे ईर्ष्या 

जो व्यक्ति आपसे ईर्ष्या न करे चाहे आप किसी भी स्थिति में क्यों न हों तो समझ लीजिए वो आपका हितैषी है और सच्चा दोस्त है. ऐसे दोस्त का साथ आपको भी हमेशा देना चाहिए. चाणक्य कहते हैं जिस व्यक्ति को ऐसा दोस्त मिल जाए उसका जीवन संवर सकता है. 

सुख-दुख का साथी 

जो लोग सुख में आपके साथ हों और दुख में आपका साथ छोड़ दें उन्हें कभी भी अपना दोस्त न समझें. सच्चा दोस्त वही है जो सुख में जितना साथ निभाए दुख में भी उतना ही साथ दे. नीति शास्त्र के अनुसार सच्चा दोस्त वही है जो सुख-दुख में समान रूप से आपका साथ देता है. 

स्वार्थी लोगों से दूरी

जो व्यक्ति सिर्फ अपने मतलब के लिए आपसे जुड़ा है, वह समय आने पर आपको सबसे पहले धोखा देगा. चाणक्य के अनुसार स्वार्थी इंसान कभी किसी का सच्चा दोस्त नहीं हो सकता.

इसे भी पढे़ं:-18 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ-अक्षय, फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *